दिनदहाड़े लूट की कोशिश हथियार के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में दिनदहाड़े दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां पोस्टऑफिस में पैसे निकालने पहुंचे वृद्ध विष्णु मंडल से हथियार के बल पर पैसे की छिनतई का प्रयास किया गया।

हैरानी की बात यह रही कि यह घटना ललमटिया थाना से कुछ ही दूरी पर स्थित पासी टोला पोस्टऑफिस में हुई वृद्ध ने अदम्य साहस दिखाते हुए अपराधी को पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया गिरफ्तार अपराधी मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के करेला गांव निवासी सुभाष पंडित है, जिसके पास से एक देसी कट्टा और तीन जिंदा कारतूस बरामद हुए सिटी डीएसपी टू राकेश कुमार ने बताया कि चार अपराधियों की गैंग ने वारदात की योजना बनाई थी, जिसमें एक को दबोच लिया गया है और बाकी की तलाश में छापेमारी की जा रही है वृद्ध विष्णु मंडल की बहादुरी की पूरे इलाके में सराहना हो रही है पुलिस मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article