चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर फुटबॉल मैच का हुआ भव्य आयोजन

Patna Desk

भागलपुर कहलगाँव प्रखंड के ग्राम देवरी महेशपुर में चैती दुर्गा पूजा के अवसर पर गाँव के राजकीय बुनियादी विद्यालय के क्रीड़ा स्थल पर एस एफ सी लैलख और शांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर के बीच शानदार फुटबॉल फाईनल मैच का आयोजन हुआ इस प्रतियोगिता में जीत का सेहराशांति फुटबॉल क्लब भुवालपुर की टीम को हासिल हुआ.

इस खास मौके पर भागलपुर सांसद अजय कुमार मंडल, अर्पणा कुमारी बिहार प्रदेश महासचिव जदयू महिला प्रकोष्ठ, गौरी शंकर सिंह उर्फ कन्हाई मंडल भाजपा नेता,जिला पार्षद जनार्दन आजाद, राजद नेता सुभाष कुमार यादव, चाँदनी देवी उपप्रमुख कहलगाँव, पूर्व प्रमुख रानी देवी, बंशीपुर पंचायत की मुखिया रेखा देवी, पंचायत समिति सदस्य उदय कुमार मंडल की गरिमामय उपस्थिति रहीआयोजन में ग्रामीणों का सहयोग सराहनीय रहा।ऐसा आयोजन समिति के अध्यक्ष भानु प्रताप द्वारा बताया गया.

Share This Article