नीतीश कैबिनेट का विस्तार आज, भाजपा के ये 7 नेता बनेंगे मंत्री !

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR DESK PATNA- बिहार मंत्रिमंडल का विस्तार बुधवार शाम 4 बजे होगा। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कैबिनेट में शामिल होने वाले नेताओं के नाम सामने आ गए हैं। भाजपा कोटे से संजय सरावगी, जिवेश मिश्रा, राजू सिंह, विजय मंडल, सुनील कुमार, मोतीलाल प्रसाद और कृष्ण कुमार मंटू को मंत्री पद की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।

बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर सियासी हलचल तेज है। आज, बुधवार को नीतीश कैबिनेट में 7 नए मंत्री शामिल होंगे। शाम 4 बजे शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, बिहार के अपर मुख्य सचिव एस. सिद्धार्थ मंत्रियों की सूची लेकर राजभवन पहुंचे, जहां उन्होंने राज्यपाल के प्रधान सचिव से मुलाकात की।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सियासी गलियारे से सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, नीतीश कुमार की कैबिनेट विस्तार में तमाम नेता भाजपा के ही कोटे से मंत्री बनाए जाएंगे। 7 नेताओं का नाम सामने आया है। हालांकि इसकी पुष्टि पार्टी की ओर से नहीं की गयी है। इन भाजपा नेताओं को पार्टी की ओर से फोन के माध्यम से सूचना दी जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article