दुनिया के दूसरे सबसे बड़े अस्पताल PMCH में मरीज सुविधाओं को लेकर स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बड़ी बैठक

Neha Nanhe

NEWS PR डेस्क : पटना मेडिकल कॉलेज अस्पताल (PMCH), जो दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा अस्पताल बन गया है जहां मरीजों को और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने को लेकर स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में अस्पताल की व्यवस्थाओं को अत्याधुनिक बनाने और मरीजों को बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।

बैठक में PMCH अधीक्षक राजीव कुमार सिंह समेत स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक किया गया जिसमें 21 फरवरी को शिशु रोग विभाग और 28 फरवरी को प्रसूति रोग विभाग को नए भवन में शिफ्ट करने का निर्णय लिया गया है। जिससे की मरीजों को आधुनिक उपकरण के साथ मरीजों को बेहतर सुविधा मिल सके। इसके साथ मरीजों के परिजनों के लिए सुविधाजनक इंतज़ाम किए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने जानकारी दी कि आने वाले समय में PMCH के सभी विभाग अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होंगे, ताकि मरीजों को इलाज के लिए किसी तरह की परेशानी न हो। इसके साथ ही मरीजों को मुफ्त और बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अस्पताल में जल्द ही MRI मशीन स्थापित की जाएगी।

Share This Article