ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने थामा जदयू का दामन

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

विस्फोटक गेंदबाज ईशान किशन के पिता प्रणव पांडे ने आज जदयू का दामन थाम लिया है. जदयू के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा और प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई प्रणव पांडे ने आज सैकड़ो लोगों के साथ मिलकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की है आपको जानकारी दे दें कि पार्टी की सदस्यता ग्रहण करते ही प्रणव पांडे ने नीतीश कुमार के विकास की गति को आगे बढ़ाने की बात कही है.

उन्होंने कहा कि हम नीतीश कुमार की विकास की गति को आगे बढ़ाएंगे जदयू को आगे बढ़ाएंगे वही आपको बता दें जदयू राष्ट्र कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा ने इसे लेकर बताया कि ईशान किशन के पिता शुरुआती दौर से ही JDU से जुड़े थे अपने पारिवारिक जिम्मेदारी के कारण कुछ समय के लिए पार्टी से दूर हुए थे और अब फिर से पार्टी से जुड़कर पार्टी के विकास में गति लाएंगे.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article