News PR Live
आवाज जनता की

पटना में सरेआम लड़की को अगवा कर रहे थे एक शख्स, भीड़ ने जमकर की धुनाई

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। पटना में एक लड़की को अगवा कर रहे एक शख्स को ग्रामीणों ने पकड़ लिया और डंडे के साथ भीड़ ने चारों तरफ से घेर लिया और पिटाई शुरू कर दिया। घंटो उसको घसीटते रहे, खेतो में लिटाकर लाठी डंडे से पीटते रहे। ये भी नही देखा कि उसके सर से लगातार खून बह रहा है बावजूद इसके पिटाई होती रही। पीड़ित इतना बेबस था कि वो रहम की भीख मांगने के सिवाय कुछ कर भी नही सका भीड़ ने उसे तबतक पीटा, जबतक वो बेहोश होकर गिर नहीं गए। घटना पटना के बिक्रम थाना इलाके की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

जहां बुधवार को बेगवाँ गाँव के देवेंद्र पासवान की पुत्री रौशनी कुमारी घर के बाहर सोन केनाल पर खेल रही थी इसी दौरान बाइक सवार दो शख्स ने लड़की को लेकर भागने लगे इसी दौरान गाँव के कुछ लोगो के नजर बाइक वाले पर पड़ा और शोर मचाने लगा जिसे ग्रामीणों ने दौर कर लड़की के साथ एक शख्स को पकड़ा और लोगों की भिड़ लग गई और सब पिटाई करने लगे। वह बुरी तरह घायल हो गया।

जबकि दूसरा शख्स फरार हो गया। गनीमत यह रही कि समय पर पिटाई की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शख्स को काफी प्रयास के बाद भीड़ के बीच से बचा लिया और इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। हालांकि इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर किसी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। बिक्रम थाने के पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक युवक को गंभीर चोट आने की बजह से अस्पताल में भर्ती किया गया है।

 

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.