विश्व रक्तदाता दिवस पर पटना के आईएएस भवन में विशाल रक्तदान शिविर, 190 यूनिट रक्त संग्रहित

"एक यूनिट रक्त, कई जिंदगियों को नई उम्मीद — विश्व रक्तदाता दिवस पर सेवा और समर्पण का अनूठा संगम।"

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क:विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर आज आईएएस भवन, पटना के सभागार में आईएएस एसोसिएशन, अन्य ऑल इंडिया सर्विस एसोसिएशनों तथा उनके ऑफिसर्स वाइव्स एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ बिहार के मुख्य सचिव प्रत्यय अमृत, पुलिस महानिदेशक  विनय कुमार, प्रधान मुख्य वन संरक्षक  प्रभात कुमार गुप्ता,  अभय कुमार,  सुरेंद्र सिंह,  वी.एस. दुबे (सेवानिवृत्त आईएएस),. हरजोत कौर (सचिव, IAS Wives Association) तथा  ऋचा गुप्ता (अध्यक्षा, IFS Wives Association) द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।इस अवसर पर मुख्य सचिव  प्रत्यय अमृत ने कहा कि “रक्तदान जीवनदान है और इससे बड़ा पुण्य कार्य कोई नहीं हो सकता। यह ऐसा मानवीय कार्य है, जो बिना किसी आर्थिक व्यय के किसी जरूरतमंद को नया जीवन प्रदान करता है।” उन्होंने माँ ब्लड सेंटर द्वारा पिछले छह वर्षों से किए जा रहे उल्लेखनीय कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संस्था ने अब तक हजारों लोगों तक जीवनरक्षक रक्त पहुँचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अधिक से अधिक लोगों से नियमित रक्तदान करने का आह्वान किया।पुलिस महानिदेशक विनय कुमार ने कहा कि रक्तदान मानवता की सबसे बड़ी सेवा है। उन्होंने इस पुनीत आयोजन में बड़ी संख्या में अधिकारियों, कर्मचारियों एवं सदस्यों की भागीदारी की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक पहल बताया।कार्यक्रम में आईएएस, आईपीएस एवं आईएफएस सेवाओं के अनेक अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। रक्तदान शिविर के तकनीकी संचालन में माँ वैष्णो देवी सेवा समिति द्वारा संचालित माँ ब्लड सेंटर, दरियापुर, पटना ने महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया।दीपक कुमार सिंह के कुशल मार्गदर्शन तथा माँ ब्लड सेंटर के  मुकेश हिसारिया,  जय प्रकाश अमिताभ,  संजय तोतला,  प्रकाश अग्रवाल, जगजीवन सिंह,  मनीष बनेटिया,  नरेश अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, बबलू जी,  सौरभ कुमार,  पंकज लाहुरका,  शंभू केशरी,  सुनील अग्रवाल,  कन्हैया अग्रवाल,  राजेश बजाज,  अरविंद साहू,  अरविंद आनंद, अनंत अग्रवाल,  मुकेश कांत,  विनय बजाज एवं  अमरेश अग्रवाल की सक्रिय देखरेख में शिविर का सफल संचालन किया गया।रक्तदान करने वालों में एडीजी  कुंदन कृष्णन, म्युनिसिपल कमिश्नर  यशपाल मीणा, डीएफओ पटना  पीयूष बरनवाल, आईएफएस एस. चंद्रशेखर, आईएएस  संतोष कुमार मल्ल, आईएएस  दिवेश सेहरा, आईएएसनिशा मणि सहित भारतीय प्रशासनिक सेवा, भारतीय पुलिस सेवा एवं भारतीय वन सेवा के अनेक अधिकारियों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।इसके अतिरिक्त कई पुलिस अधिकारियों, पटना जू के कर्मियों, वन संरक्षण में लगे फॉरेस्ट गार्डों एवं वनपालों ने भी उत्साहपूर्वक रक्तदान कर इस अभियान को सफल बनाया।शिविर में कुल 190 रक्तदाताओं ने रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान करने वाले सभी रक्तवीरों को सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने इसे मानवता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण बताया

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article