भागलपुर से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है बंवरगंज थाना क्षेत्र के महेशपुर में एक महिला ने अपने ही देवर पर गाली-गलौज, मारपीट और अभद्र व्यवहार करने का आरोप लगाया है पीड़िता के मुताबिक, विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई, जिसमें उसका हाथ टूट गया फिलहाल महिला मायागंज अस्पताल में भर्ती है, जहां उसका इलाज चल रहा है पीड़िता ने सुनाई आपबीती
पीड़ित महिला का आरोप है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था इसी दौरान उसके देवर ने उसे देखकर अश्लील गाने गाने शुरू कर दिए जब महिला ने इसका विरोध किया, तो आरोपी ने उसे चौकी पर धक्का देकर गिरा दिया और उसके कपड़े खींचने लगा। महिला के चिल्लाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे पीड़िता का आरोप है कि इसके बाद गुस्से में आरोपी ने उसके साथ मारपीट की, जिससे उसका हाथ टूट गया पति ने लगाया पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप वहीं, पीड़िता के पति ने बताया कि उनके परिवार के पास महज आधा कट्ठा जमीन है और चार भाई किसी तरह अपना गुजर-बसर करते हैं पति का आरोप है कि उनका भाई डब्ल्यू नशे का आदी है और नशे की हालत में अक्सर इस तरह का व्यवहार करता है !
उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर पहले भी एक-दो बार थाने में शिकायत दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर वापस भेज दिया। उनका दावा है कि अगर पहले ही उचित कार्रवाई की गई होती, तो शायद ऐसी घटना दोबारा नहीं होती
पीड़ित परिवार ने मांगा न्याय,
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है महिला के पति का कहना है कि उनकी पत्नी अस्पताल में दर्द से जूझ रही है और आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए
भागलपूर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट ;-