NEWS PR डेस्क: बिहार विधान परिषद चुनाव में तिरहुत शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से NDA प्रत्याशी नरेंद्र प्रसाद सिंह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी को 594 मतों से हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भूषण झा दूसरे स्थान पर रहे।
उनकी जीत के बाद समर्थकों में खुशी का माहौल है। इस चुनाव पर राजनीतिक दलों की नजरें टिकी थीं। शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के नतीजे को बिहार की सियासत के लिहाज से भी अहम माना जा रहा है।बिहार विधान परिषद की शिक्षक और स्नातक निर्वाचन क्षेत्रों की सीटों पर हुए चुनाव के नतीजों को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हैं। तिरहुत शिक्षक सीट पर नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत NDA के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
अब बाकी सीटों के नतीजों पर सभी की नजर है। मतगणना केंद्रों पर वोटों की गिनती जारी है और अलग-अलग सीटों से लगातार रुझान सामने आ रहे हैं। अंतिम परिणाम आने के बाद ही बिहार MLC चुनाव की पूरी तस्वीर साफ होगी।