एक समोसे के लिए गांव बन गया जंग का मैदान, ताबड़तोड़ फायरिंग में 6 जख्मी, 16 गिरफ्तार

Puja Srivastav
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWSPR डेस्क। बिहार के रोहतास जिले के कोचस थाना क्षेत्र के अमैसिडिहरा गांव में देर रात एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। नाश्ते की एक दुकान पर समोसे को लेकर शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते मारपीट और फिर गोलीबारी में बदल गई. जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी मच गई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गांव की एक नाश्ते की दुकान पर सतेंद्र यादव नामक युवक उधार में समोसा मांगने पहुंचा था। दुकानदार द्वारा उधार देने से इनकार करने पर वह आक्रोशित हो गया और गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर दोनों पक्षों में हाथापाई हो गई। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह स्थिति को शांत कराया, जिसके बाद सतेंद्र यादव वहां से चला गया।

हालांकि कुछ ही देर बाद सतेंद्र यादव अपने परिजनों और सहयोगियों के साथ दोबारा दुकान पर पहुंचा। आरोप है कि इस दौरान उसने और उसके साथियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी। कई राउंड गोलियां चलने से पूरे गांव में भय का माहौल बन गया और लोग जान बचाने के लिए घरों में दुबकने को मजबूर हो गए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों से करीब छह लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि कुछ घायलों को गोली के छर्रे भी लगे हैं। सभी घायलों को तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है। डॉक्टरों के मुताबिक, फिलहाल सभी की हालत स्थिर बताई जा रही है।

घटना की सूचना मिलते ही कोचस थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रण में लिया। गांव में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। कोचस थानाध्यक्ष नीतीश कुमार ने बताया कि दोनों पक्षों से प्राप्त आवेदन के आधार पर पुलिस ने अब तक 16 लोगों को हिरासत में लिया है। मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article