नालंदा में लड़की पर तेजाब से हमला, गंभीर रूप से झुलसी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नालंदा से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। घटना लहेरी थाना क्षेत्र के बिहारशरीफ सर्किट हाउस के पास की है। यहां शरारती तत्वों ने सरेराह बाजार में चलती हुई लड़की पर तेजाब फेंक दिया। घटना के संबंध में बताया जाता है कि दो बहने मोगलकुआं से अपने मामा के घर से बाजार जा रही थी। इसी दौरान बिहार शरीफ सर्किट हाउस के पास दो लड़कों के द्वारा बर्तन में रखे तेजाब को एक लड़की के ऊपर फेंक दिया। जिससे लड़की बुरी तरह से झुलस गई।आनन फानन में झुलसी हुई लड़की को बिहार शरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद लड़की की गंभीर हालत को देखते हुए पटना रेफर कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कम मच गई। वही इस संबंध में पुलिस उपाधीक्षक सदर डॉक्टर शिब्ली नोमानी दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर आसपास में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला और साथ में मौजूद उसकी बहन को पूछताछ के लिए पुलिस अपने साथ थाने ले गई है। फिलहाल अभी तक इस मामले में कोई भी जानकारी सामने नहीं आ रही है की आखिर घटना के पीछे क्या वजह रही होगी। जिस जगह पर यह घटना घटी है वह काफी पॉश इलाका माना जाता है। इसके आसपास शहर के सभी वरिष्ठ पुलिस पदाधिकारी और अधिकारियों का आवास भी है। बावजूद अपराधी बेखौफ होकर एसिड अटैक जैसी जघन्य घटना को अंजाम देने में सफल रहे।

Share This Article