ई-केवाईसी में खराब प्रदर्शन पर कार्रवाई, 15 दिन में सुधार का अल्टीमेटम

Amit Singh

NEWS PR डेस्क: जिलाधिकारी आनंद शर्मा ने वर्चुअल माध्यम से जिला आपूर्ति टास्क फोर्स की बैठक कर खाद्यान्न वितरण, ई-केवाईसी प्रगति एवं राशन कार्ड संबंधी कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में विभिन्न एजेंडों पर चर्चा करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कई आवश्यक निर्देश दिए।

ई-केवाईसी में लापरवाही पर कार्रवाई

ई-केवाईसी की समीक्षा के दौरान निम्न प्रदर्शन पाए जाने पर बिस्फी, पंडौल, कलुआही, राजनगर एवं बाबूबरही के एमओ का एक दिन का वेतन स्थगित करते हुए उनसे स्पष्टीकरण पूछने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने अनुमंडल पदाधिकारी, मधुबनी को सघन मॉनिटरिंग करने का निर्देश देते हुए कहा कि अगले 15 दिनों में सकारात्मक सुधार दिखना चाहिए।

खाद्यान्न वितरण में पारदर्शिता पर जोर

खाद्यान्न वितरण की समीक्षा करते हुए डीएम ने सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों को पूरी पारदर्शिता और गंभीरता के साथ वितरण कार्य की निगरानी करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सभी पात्र लाभुकों को ससमय और सहज तरीके से खाद्यान्न उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए। नए राशन कार्ड निर्गत करने के मामलों को निर्धारित समयसीमा के भीतर निष्पादित करने का भी निर्देश दिया गया।

राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण

मधुबनी के जिलाधिकारी ने स्पष्ट कहा कि निरीक्षण केवल औपचारिकता न हो, बल्कि उसके सकारात्मक परिणाम भी दिखने चाहिए। सभी अधिकारियों को निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राशन दुकानों का नियमित निरीक्षण कर प्रतिवेदन उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया।
साप्ताहिक जांच के दौरान पंचायत स्तर पर पहुंचकर ग्रामीणों से फीडबैक लेने की भी बात कही गई।

समितियों की नियमित बैठक

अनुमंडल, प्रखंड एवं पंचायत स्तर पर अनुश्रवण, सतर्कता एवं निगरानी समिति की नियमित बैठक सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। माप-तौल पदाधिकारी को भी अनुमंडलवार सत्यापन कार्य नियमित रूप से करने तथा इसकी मॉनिटरिंग अनुमंडल पदाधिकारी द्वारा करने का निर्देश दिया गया।

आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए विशेष अभियान

डीएम ने निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत राशन कार्डधारियों का आयुष्मान कार्ड बनाया जाए। इसके लिए इस महीने के अंतिम सप्ताह में पीडीएस डीलरों के सहयोग से विशेष अभियान चलाया जाएगा, जिसका नेतृत्व संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी करेंगे।

अन्य बिंदुओं की भी समीक्षा

बैठक में खाद्यान्न उठाव एवं वितरण, ऑफलाइन एवं ऑनलाइन राशन कार्ड, आरटीपीएस प्रतिवेदन, आधार सीडिंग, प्रवासी मजदूर प्रतिवेदन, न्यायालय वाद, सीपीग्राम/मानवाधिकार/लोक शिकायत/लोकायुक्त से संबंधित मामलों तथा सेवांत लाभ जैसे विषयों की भी समीक्षा की गई।

बैठक में अपर समाहर्ता आपदा संतोष कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी दीपक कुमार, डीपीआरओ परिमल कुमार, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा नितेश पाठक सहित सभी प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी समाह

Share This Article