नगर आयुक्त और महापौर महोदया ने मुहर्रम की तैयारियों का लिया जायजा

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर आगामी मुहर्रम पर्व के शांतिपूर्ण और सुचारु आयोजन को सुनिश्चित करने के लिए महापौर महोदया, उप महापौर और नगर आयुक्त ने आज शहर के विभिन्न वार्डों का संयुक्त रूप से निरीक्षण किया इस दौरान उन्होंने साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था और सुरक्षा इंतज़ामों का गहनता से जायजा लिया निरीक्षण के दौरान, महापौर महोदया ने अधिकारियों को ताजिया जुलूस के मार्गों पर उत्कृष्ट साफ-सफाई सुनिश्चित करने के सख्त निर्देश दिए उन्होंने कहा कि नालियों की सफाई, कूड़ा-कचरा हटाना और कीटाणुनाशक का छिड़काव युद्धस्तर पर किया जाए महापौर महोदया ने जोर दिया कि पर्व के दौरान नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

उन्होंने संबंधित विभागों को निर्बाध पानी की आपूर्ति और बेहतर प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया जहां आवश्यक हो, वहां अतिरिक्त रोशनी की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए गए नगर आयुक्त ने पुलिस प्रशासन के अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा उन्होंने संवेदनशील इलाकों में विशेष निगरानी रखने और आपसी सौहार्द बनाए रखने के लिए स्थानीय शांति समिति के सदस्यों से लगातार संपर्क में रहने पर जोर दिया इस अवसर पर महापौर महोदया ने स्थानीय निवासियों से भी बातचीत की और उनकी समस्याओं को सुना उन्होंने आश्वासन दिया कि मुहर्रम पर्व के दौरान सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएंगी यह निरीक्षण शहर के प्रमुख वार्डों जैसे 17,15,14 में किया गया जहां मुहर्रम के दौरान विशेष गतिविधियाँ होती हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article