नाग पंचमी और महावीर झंडा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द से मनाने की अपील !

Muskan Gupta

NEWS PR डेस्क :– पश्चिम चंपारण जिले के बगहा से जहां नाग पंचमी और महावीर झंडा पर्व को लेकर प्रशासन अलर्ट, सौहार्द से नाग पंचमी और महावीर झंडा पर्व को लेकर शुक्रवार को बगहा नगर थाना परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर प्रशासन ने आयोजन समितियों और स्थानीय लोगों के साथ चर्चा की। अधिकारियों ने कहा कि बगहा की गंगा-जमुनी तहजीब इसकी पहचान है और पर्व के दौरान आपसी भाईचारे की परंपरा को और मजबूत किया जाना चाहिए।

एसडीपीओ निहार भूषण ने दोनों समुदायों के लोगों से मिल-जुलकर पर्व मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और विवाद या संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस-प्रशासन को दें।

प्रशासन ने जुलूस को लेकर भी स्पष्ट निर्देश जारी किए।

जुलूस निकालने के लिए लाइसेंस लेना अनिवार्य होगा। रात में जुलूस निकालने तथा जुलूस के दौरान हथियारों का प्रदर्शन करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई।

आयोजन समितियों से नियमों का पालन करते हुए अनुशासन बनाए रखने को कहा गया।
नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार, पूर्व एमएलसी भीष्म साहनी, ईओ सरोज कुमार बैठा, बीडीओ प्रदीप कुमार, पूर्व सभापति प्रतिनिधि फिरोज आलम और पूर्व उपसभापति जितेंद्र राव ने भी लोगों से शांतिपूर्ण तरीके से पर्व मनाने की अपील की। बैठक में रवि गुप्ता, मो. निजामुद्दीन अंसारी, मनोज सिंह, संजय यादव, परवेज आलम सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज रिपोर्ट :

Share This Article