NEWS PR डेस्क | पटना: देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस पूरे उत्साह, गर्व और देशभक्ति की भावना के साथ मना रहा है। इस गौरवपूर्ण अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन एंव NEWS PR के CMD संजीव श्रीवास्तव ने देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

अपने शुभकामना संदेश में CMD संजीव श्रीवास्तव ने कहा, “आज हम स्वतंत्रता के 80वें वर्ष में प्रवेश कर रहे हैं। यह गौरवपूर्ण अवसर हमें उन महान स्वतंत्रता सेनानियों के साहस, संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर देता है, जिनके अथक प्रयासों और राष्ट्र के प्रति समर्पण से हमें आजादी मिली।
उन्होंने कहा कि आजादी हमें वर्षों के संघर्ष, असंख्य बलिदानों और देशभक्तों के अथक प्रयासों के बाद मिली है। इसलिए स्वतंत्रता दिवस हमें अपने महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों और उनके सपनों को याद करने का अवसर देता है।
राष्ट्र की प्रगति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक,….
संजीव श्रीवास्तव ने कहा कि राष्ट्र की प्रगति केवल सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी है। ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और सकारात्मक सोच के साथ अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करना ही देश के विकास में वास्तविक योगदान है। उन्होंने कहा कि आज भारत विकास, आत्मनिर्भरता और नई संभावनाओं की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में युवाओं की ऊर्जा, प्रतिभा और नवाचार देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील…
उन्होंने सभी देशवासियों से देश की एकता, अखंडता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत बनाए रखने की अपील की। साथ ही, आने वाली पीढ़ियों के लिए एक मजबूत, विकसित और समृद्ध भारत के निर्माण का संकल्प लेने का संदेश दिया।
80वां स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पल्लवी राज कंस्ट्रक्शन परिवार ने देश के वीर जवानों, स्वतंत्रता सेनानियों और उन सभी महान विभूतियों को नमन किया, जिनके त्याग और बलिदान ने देश को आजादी दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।