मोतिहारी सेन्ट्रल जेल मे जिला प्रशासन के तमाम वरीय पदाधिकारी दलबल के साथ की छापेमारी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार के निर्देश पर आज पूर्वी चम्पारण,मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में सुबह-सुबह जिला प्रशासन के तमाम वरीय पदाधिकारी दलबल के साथ छापेमारी करने पहुंचे हैं । मोतिहारी सेन्ट्रल जेल में आज सुबह से ही जिलाधिकारी, एसपी सहित जिले के कई वरीय पदाधिकारी की टीम ने मोतिहारी सेन्ट्रल जेल का निरीक्षण किया और औचक छापामारी की। इस दौरान मंडल कारा के चप्पे चप्पे की तलाशी ली गई।

लेकिन किसी तरह की कोई आपत्तिजनक सामान की बरामद हुई है।हालांकि मोतिहाती एसपी ने बताया कि कुछ कई आपत्तिजनक समान मिला कैंची, चाकू, बेल्ट, संदिग्ध मोबाइल नंबर इत्यादि। जिसकी कार्रवाई की जाएगी। वहीं एसपी मोतिहाती ने बताया की जिला प्रशासन और मोतिहारी पुलिस की संयुक्त छापेमारी में मोतिहारी सेन्ट्रल जेल के कोने-कोने की तलाशी ली गई हर वार्ड का निरीक्षण किया गया और जेल प्रशासन पर कड़ा निर्देश भी जारी किया कि किसी तरह की कोई अप्रिय सामग्री किसी बंदी के पास नहीं पाई जाए इसका खास ध्यान रखा जाए।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article