अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ता और महिला सुरक्षा गार्ड के बीच मारपीट, अस्पताल परिसर में हंगामा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क :पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल में शनिवार को एक आशा कार्यकर्ता और महिला सुरक्षा गार्ड के बीच हुई कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना के बाद अस्पताल परिसर में काफी देर तक हंगामा होता रहा और बड़ी संख्या में आशा कार्यकर्ता अस्पताल पहुंचकर सुरक्षा गार्ड के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगीं।

जानकारी के अनुसार, भभटा की आशा कार्यकर्ता हमीदा खातून अपनी मरीज हसीना खातून को जांच के लिए अस्पताल लाई थीं। आरोप है कि लाइन में खड़े रहने के दौरान महिला सुरक्षा गार्ड अंशु कुमारी ने उन्हें धक्का देकर कतार से हटा दिया। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते मारपीट में बदल गया।
घटना की सूचना मिलते ही अस्पताल प्रशासन ने एसडीएम और शिकारपुर थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचे एसआई पप्पू कुमार ने आक्रोशित आशा कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। इस दौरान एहतियात के तौर पर महिला सुरक्षा गार्ड अंशु कुमारी अस्पताल प्रबंधक के कक्ष में रहीं।
आशा कार्यकर्ता हमीदा खातून ने महिला सुरक्षा गार्ड पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, सुरक्षा गार्ड अंशु कुमारी का कहना है कि वह केवल मरीजों को व्यवस्थित तरीके से कतार में खड़ा करा रही थीं और इसी दौरान विवाद हो गया। अस्पताल प्रबंधक विपीन राज ने बताया कि मामले में दोनों पक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही घटना की जानकारी वरीय अधिकारियों को भेज दी गई है। प्रशासन मामले की जांच के बाद आगे की कार्रवाई करेगा।पश्चिम चंपारण से मोहम्मद इम्तियाज की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article