कैमूर जिले में मौसम हुआ सुहाना,बादल गरजने के साथ बारिश का अलर्ट जारी।

 

कैमूर जिले में वर्षा की गतिविधियों की सक्रियता होने से मौसम सुहाना बना हुआ है। शुक्रवार को आंधी-पानी से कैमूर वासियों को भीषण गर्मी से राहत मिली। शाम लगभग पांच बजे के बाद काले बादल छाए रहने के साथ तेज हवा के साथ-साथ पानी की बौछार ने लोगों को गर्मी से राहत दी।

तेज हवा के चलते जिले के कई इलाकों में बिजली भी गुल हो गई। 30-40 किमी प्रतिघंटा की गति से हवा चली। बीते 24 घंटों के दौरान जिले में सर्वाधिक वर्षा के साथ हवा के झोंके था। अगले तीन दिनों के दौरान अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री की वृद्धि के आसार हैं।

बीते 24 घंटों के दौरान कैमूर समेत कुल सभी प्रखंडों में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। 39.8 डिग्री सेल्सियस के साथ भभुआ में सर्वाधिक अधिकतम तापमान दर्ज किया गया। वहीं जिले के शेष भागो मे अधिकतम तापमान के साथ 37.0 डिग्री सेल्सियस में वृद्धि दर्ज की गई है।

अगले 24 घंटों के दौरान कैमूर समेत 11 शहरों नुआँव, रामगढ़, दुर्गावती, कुदरा, चांद, चैनपुर, भगवानपुर, रामपुरा, अधौरा के साथ-साथ भभुआ और मोहनिया के लिए औरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस दौरान हवा की गति 40-50 किमी प्रतिघंटा रहने के साथ वर्षा का पूर्वानुमान बताया गया है।

BIHARBIHARLATESTNEWSBIHARNEWSNewspr livenewsprlivetoday news