घर में सो रहे थे लोग, अचानक हुआ गैस सिलेंडर धमाका, दो बच्चे समेत 7 लोग झुलसे…2 की हालत गंभीर

NEWSPR डेस्क। खबर बिहार के सीवान से है। जहां गैस सिलेंडर फटने से हादसा हो गया। जिसमें एक ही परिवार के सात लोग गंभीर रूप से झुलस गए। जिनको आनन-फानन में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां सभी का इलाज चल रहा है। घटना गुठनी थाना क्षेत्र के बलहु गांव की है। बताया जा रहा कि इसमें दो छोटे बच्चे भी शामिल हैं।

घायलों की पहचान हरेराम यादव की 45 वर्षीय पत्नी साधना देवी, हरेराम यादव का 5 वर्षीय पुत्र हर्ष यादव, हरेराम यादव का 6 वर्षीय पुत्र आरसी यादव, विजय यादव का 16 वर्षीय शालू कुमारी, विजय यादव की 40 वर्षीय पत्नी राजन देवी, ध्रुपदेव यादव का 55 वर्षीय पुत्र हरेराम यादव के रूप में हुई है। इस हादसे में 2 लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

बताया गया कि किचन में पहले से गैस सिलेंडर से गैस का रिसाव हो रहा था। किसी को जानकारी नहीं थी अचानक तेज धमाके के साथ पूरे घर में आग फैल गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि जिस समय पूरे घर में आग फैली उस समय परिवार के सभी लोग खाना खाकर चैन के नींद ले रहे थे। तभी धमाके की आवाज हुई। जिसके बाद सभी लोग चिल्लाने लगे। स्थानीय लोग आवाज सुनकर आए और पुलिस को सूचना दी। सभी को अस्पताल में भर्ती किया।

BIHARhadsaNewspr liveSIWAN