झारखंड में कोरोना संक्रमण के 81 नये मामले, 10 से अधिक जिलों में एक भी केस नहीं

झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले में बड़ी रहात मिली है। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार राज्य के किसी भी जिले में दस से अधिक नये संक्रमित नहीं मिले हैं। 24 घंटे में सबसे अधिक नौ संक्रमित गुमला में मिले हैं। 24 राज्य में कुल 81 संक्रमित मिले. राज्य में लगातार दूसरे दिन सौ से कम संक्रमित मिले हैं। राज्य में गुमला के अलावा चार जिले ऐसे हैं जहां रविवार को पांच से अधिक संक्रमित मिले हैं. इन जिलों में पूर्वी सिंहभूम व कोडरमा 8-8, रांची व सरायकेला 7-7 शामिल हैं। राज्य के अन्य जिलों में पांच या इससे कम संक्रमित मिले हैं। बोकारो व जामताड़ा में 5-5 संक्रमित मिले हैं, अन्य जिलों में इससे भी कम संख्या में संक्रमित मिले हैं।

रविवार को खूंटी में एक संक्रमित की मौत भी हुई है। इसके साथ ही रविवार को 163 लोगों कोरोना से मुक्त घोषित किये गये। इनमें 55 लोग रांची के हैं। इसके साथ राज्य सक्रिय मरीजों की संख्या घटकर 1030 रह गई है। सबसे अधिक सक्रिय मरीज राजधानी रांची में हैं। राज्य में अब तक 5,111 लोगों की मौत कोरोना से हो चुकी है। इनमें सबसे अधिक रांची 1584 हैं। राज्य में अब तक 3,45,340 लोग कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। अच्छी बात यह है कि इनमें 3,39,199 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं। रांची में अब तक 85,146 लोग संक्रमित हुए हैं। इनमें 82,258 लोग कोरोना को मात दे चुके हैं।

covid updatejharkhand corona