बिहार में 24 घंटे में कोरोना के 277 नए मरीज मिले, पटना में मिले 82 केसेस

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में कोरोना के मामले घट गए हैं। बता दें कि बीते 24 घंटे में 277 नए कोरोना मरीज सामने आए हैं। वहीं पटना में कुल 82 नए संक्रमित पाए गए है। वहीं इसके अलावा सुपौल में 38, अररिया में 33, कैमूर में 18, पूर्णिया में 17, रोहतास और वैशाली में 7- 7, भागलपुर, गया, मधुबनी, दरभंगा, जहानाबाद, किशनगंज, मुजफ्फरपुर, नालंदा, और नवादा में 4- 4, पूर्वी चंपारण, मुंगेर, सारण और शेखपुरा में 3- 3 मरीज मिले।

इसके अलावा औरंगाबाद भोजपुर, गोपालगंज, सहरसा, समस्तीपुर और सिवान में 2- 2, अरवल, बेगूसराय, जमुई, कटिहार, खगड़िया, मधेपुरा, शेखपुरा और सीतामढ़ी में 1- 1 मरीज मिले। वहीं बांका बक्सर लखीसराय और पश्चिमी चंपारण में एक भी नए मरीज नहीं मिले। बीते 24 घंटों में 1 लाख 11 हजार 243 सैंपलों की जांच की गई। राज्य में एक्टिव मरीजों की संख्या 1,424 हो गई। वहीं रिकवरी रेट 98.37 है। बिहार मे अब तक कुल 8 लाख 29 हजार 133 मरीज कोरोना से ठीक हुए हैं।

Share This Article