Bihar Board 2023 के कैलेंडर से जानें STET और D.El.Ed एग्जाम का डिटेल।।

बिहार बोर्ड ने 2023 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि बोर्ड एग्जाम के अलावा राज्य के अन्य एग्जाम कब करवाए जाएंगे।

NewsPr Live –बिहार बोर्ड ने 2023 के लिए वार्षिक कैलेंडर जारी कर दिया है। बिहार स्कूल एग्जामिनेशन बोर्ड (BSEB) की तरफ से प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बताया गया कि बोर्ड एग्जाम के अलावा राज्य के अन्य एग्जाम कब करवाए जाएंगे। BSEB द्वारा जारी किए गए वार्षिक कैलेंडर में 10वीं और 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम की तारीखों के अलावा D.El.ED, STET और अन्य एग्जाम की तारीखों की भी जानकारी दी गई है। इन एग्जाम का आयोजन भी बिहार बोर्ड द्वारा किया जाता है।

D.El.Ed एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 28 जनवरी 2023 से होगी, जो 8 फरवरी 2023 तक चलने वाली है। D.EL.Ed एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड 2 मार्च, 2023 को जारी होगा। बिहार में D.EL.Ed एग्जाम 13 से 20 मार्च, 2023 के बीच करवाया जाएगा। एग्जाम के लिए आंसर की 27 मार्च को जारी कर दी जाएगी।BSEB के चेयरमैन आनंद किशोर ने बताया कि उम्मीदवारों के पास आंसर की पर ऑब्जेक्शन उठाने के लिए 30 मार्च, 2023 तक का वक्त होगा।अगस्त या सितंबर 2023 में रिजल्ट का ऐलान कर दिया जाएगा।

वहीं सेकेंडरी टीचर्स एलिजिबिलिटी टेस्ट (STET) एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन की शुरुआत 1 फरवरी 2023 से होगी, जो 14 फरवरी 2023 को खत्म हो जाएगा. STET एडमिट कार्ड को 24 मार्च, 2023 को जारी कर दिया जाएगा. इस एग्जाम का आयोजन 6 से 24 अप्रैल 2023 के बीच करवाया जाएगा। STET एग्जाम के लिए आंसर की को 2 मई को जारी किया जाएगा और उम्मीदवारों के पास ऑब्जेक्शन उठाने के लिए 5 मई, 2023 तक का वक्त होगा।एग्जाम के लिए रिजल्ट का ऐलान जून 2023 में किया जाएगा।

बिहार बोर्ड के 10वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 14 फरवरी से लेकर 22 फरवरी 2023 तक आयोजित किए जाएंगे। 12वीं क्लास की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया है। बिहार बोर्ड के 12वीं क्लास के बोर्ड एग्जाम 1 फरवरी से 11 फरवरी तक आयोजित होंगे।

#newspr #newsprlive #education #DELED #STET #bihar#BSEB #educationbihar #10thboard