मोतिहारी में आग लगने के बाद फटा गैस सिलेंडर, बाइक भी चपेट में आई… 13 लोग घायल

NEWSPR डेस्क। बिहार के पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में एक घर में गैस के सिलेंडर में आग लग गई। आग बुझाने के दौरान गैस सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। इसकी चपेट में आकर करीब 13 लोग झुलसकर घायल हो गए हैं। घटना कल्याणपुर के पकड़ी दीक्षित गांव की है। बताया जाता है कि पहले गैस सिलेंडर में आग लगी थी। आग बुझान के दौरान ही ब्लास्ट हुआ और आग फैल गई। इसमें 13 लोग घायल हो गए। घायलों को निकट के चकिया अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से मुजफ्फरपुर रेफर कर दिया गया है। मामला सोमवार की सुबह का है।

मिली जानकारी के मुताबिक, कल्याणपुर थाना क्षेत्र के पकड़ी दीक्षित गांव निवासी जयनंद के घर पर सुबह खाना बन रहा था। इसी दौरान गैस सिलेंडर में आग लग गई। सिलेंडर में आग लगते ही उसे उठाकर गैलरी में रख दिया। गांव के लोग भी शोर सुनकर आग बुझाने के लिए घर की ओर दौड़ पड़े। तभी आग लगे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया और पास खड़ी बाइक में भी आग लग गई। इससे आग की चपेट में करीब 13 लोग आ गए। जो आग की चपेट में आया वो चीखते हुए बाहर की ओर भागने लगा।गांव में चित्कार मच गई। घर के बाहर खड़े अन्य लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।

आनन-फानन में ग्रामीणों ने घायलों को चकिया अनुमंडल अस्पताल में इलाज के लिए पहुंचाया। यहां आग में झुलसे लोगों का इलाज चल रहा है। वहीं कुछ की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने मुजफ्फरपुर के लिए रेफर कर दिया है। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

BIHAR HADSAbihar newsbike also got hit... 13 people injuredGas cylinder exploded after fire in MotihariMOTIHARI BLASTMOTIHARI HADSAmotihari newsMOTIHARI POLICE