सोमवार को झारखंड लौटेंगे शिक्षामंत्री जगरनाथ महतो, रिम्स के 2 डॉक्टर जायेंगे लाने

पटना डेस्क

साढ़े 8 महीने बाद लौट रहे जगरनाथ महतो : झारखंड के शिक्षा मंत्री करीब साढ़े 8 महीने के बाद सोमवार को रांची लौटेंगे। कोरोना संक्रमण को मात देकर वो पूरी तरह से फिट हैं। उन्हे एमजीएम चेन्नई से छुट्टी मिल गई है। डॉक्टरों ने सभी रिपोर्ट नॉर्मल आने के बाद उन्हें स्वस्थ बताते हुए हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी है। इसके बाद वह चेन्नई में फ्लैट में रहकर डॉक्टरों के साथ फॉलोअप में थे।

रिम्स के 2 डॉक्टरों की टीम जायेगी लाने : सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से उन्हें लाने की तैयारी है। शिक्षा मंत्री को लाने के लिये रांची से दो डॉक्टरों की टीम जायेगी। रिम्स के न्यू ट्रामा सेंटर के इंचार्ज डॉ प्रदीप कुमार भट्टाचार्य और मेडिसीन के डॉ अजीत कुमार डुंगडुंग उन्हे लाने चेन्नई जायेंगे। दोनों डॉक्टर जगरनाथ महतो के साथ रहेंगे और उनके स्वास्थ्य पर नजर बनाये रखेंगे।

सोमवार को चार्टर्ड प्लेन से लाने की तैयारी: रिम्स क्रिटिकल केयर के इंचार्ज डॉ पीके भट्टाचार्य ने बताया कि सोमवार सुबह 9:00 बजे प्राइवेट प्लेन से भगवान बिरसा मुंडा एयरपोर्ट से चेन्नई के लिए रवाना होंगे। वहां शिक्षा मंत्री की स्वास्थ्य जांच की जाएगी। सब कुछ बेहतर रहा तो शाम 5 बजे फिर चेन्नई से विमान उड़ान भरेगी और लगभग 8 बजे शिक्षा मंत्री रांची लैंड करेंगे।

28 सितंबर को कोरोरना संक्रमण की हुई थी पुष्टी : आपको बता दे कि 28 सितंबर को जगरनाथ महतो में कोरोना संक्रमण की पुष्टी हुई थी, जिसके बाद उन्हें रिम्स में भर्ती कराया गया था। रिम्स में उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ तो उन्हे रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन वहां भी उनकी हालत में सुधार नहीं हुई। उनके फेफड़े में संक्रमण फैल गया था। वहां से उन्हें एयरलिफ्ट कर चेन्नई के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां उनका 10 नवंबर को लंग्स ट्रांसप्लांट किया गया था। आज वह पूरी तरह से स्वस्थ हैं. इस दौरान 9 फरवरी को उन्हें हॉस्पिटल से छुट्टी मिली थी. फिजियोथेरेपी से उनमें काफी इम्प्रूवमेंट था. इस बीच तबीयत में कुछ गिरावट आने के बाद उन्हें दोबारा एडमिट कराया गया था।

EDUCATION MINISTERjagarnath mahtoJHARKHAND NEWS