कोरोना का कहर हुसैनगंज की BDO मनीषा प्रसाद की कोरोना से मौत, तो वहीँ दानापुर के CO विद्यापति राय की भी गई जान

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। बिहार में कोरोना से हाहाकार मचा है। हर दिन मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। संक्रमितों की संख्या तेज रफ्तार से बढ़ रही है। अस्पताल में बेडों को लेकर किल्लत की स्थिति बनी हुई है। प्राइवेट अस्पतालों ने भी हाथ खड़े कर लिए हैं। शनिवार की सुबह सीवान के हुसैनगंज की BDO मनीषा प्रसाद कि कोरोना से मौत हुई है। पटना में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। वहीं दानापुर के CO विद्यापति राय की भी कोरोना से जान चली गई। दरभंगा के कुशेश्वरस्थान प्रखंड क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव एक वृद्ध महिला की मौत हो गई।

शुक्रवार को कोरोना के कुछ अपडेट

  • IAS अधिकारी रविशंकर चौधरी की कोरोना से मौत हो गई। रविशंकर चौधरी स्वास्थ्य विभाग के अपर सचिव थे। वे अरवल के DM भी रह चुके थे। काफी दिनों से पटना AIIMS में भर्ती थे।
  • पूर्व राजद विधायक कुंती देवी (67 वर्ष) का निधन हो गया। PMCH में इलाज के दौरान वह कोरोना संक्रमित हो गई थीं। कुंती देवी गया के अतरी विधानसभा की पूर्व विधायक थीं। 23 जनवरी 2021 को कुंती देवी को जदयू कार्यकर्ता सुमीरक यादव हत्याकांड मामले में उम्रकैद की सजा सुनाई गई थी।
  • कैमूर के जिला कल्याण पदाधिकारी की भी कोरोना से मौत हो गई। वे पिछले तीन-चार दिनों से पीड़ित थे। शुक्रवार सुबह उन्हें सदर अस्पताल स्थित कोविड सेंटर में भर्ती कराया गया था, वहीं दोपहर में इलाज़ के दौरान उनकी मौत हो गई।

पटना से विक्रांत की रिर्पोट…

Share This Article