राजधानी में जाली आर्म्स लाइसेंस और बर्थ सर्टिफिकेट बनाने वाला जालसाज चढ़ा पुलिस के हत्थे, मोहर सहित कई जाली सामान बरामद…

Sanjeev Shrivastava

NEWSPR डेस्क। राजधानी पटना से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां गांधी मैदान थाना क्षेत्र से पुलिस ने एक जालसाज को गिरफ्तार किया है. मिली जानकारी के अनुसार जालसाज के पास से कई जाली मुहरों के साथ वह लोगों जाली जन्म और मृत्यु प्रमाण पत्र उपलब्ध करता है. साथ ही वह आर्म्स का लाइसेंस भी मुहैया कराता था.

बताया जा रहा है की गिरफ्तार जालसाज अरविंद कुमार सिपारा का रहने वाला है. और उसके पास से इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के साथ भारी मात्रा में जाली रबड़ स्टाम्प और जाली स्टंप पेपर बरामद किया गया है.

वही गांधी मैदान के थानेदार रंजीत कुमार वत्स को गुप्त सूचना मिली जिसके बाद जाल बिछाया और जालसाज से पहले खुद ही स्टाम्प पेपर खरीदे और उसे रंगे हाथ जाली पेपरों के साथ गिरफ्तार कर लिया. वही जालसाज से पुलिस ने रजिस्टार ऑफिस, अंचलाधिकारी संपतचक और दानापुर का मुहर भी बरामद किया है.

 

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article