राजगीर के इतिहास में जुड़ेगा एक और नया अध्याय,एशियाई महिला हॉकी चैंपियनशिप…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

एक बार फिर राजगीर अपने इतिहास के पन्नों में एक नया अध्याय जोड़ने को लिए पूरी तरह से तैयार है दरअसल राजगीर में 11 नवंबर से लेकर 20 नवंबर तक एशियाई महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी का आयोजन होना है। जिसको लेकर राजगीर स्थित खेल परिसर में 11 नवम्बर से शुरु हो रहे एशियन महिला हॉकी चैंपियंस ट्रॉफी को लेकर तैयारी अंतिम चरण में है।

11 से 20 नवंबर तक आयोजित होने वाले चैंपियंस ट्रॉफी में भारत सहित चीन, मलेशिया, जापान ,दक्षिण कोरिया एवं थाईलैंड की टीम भाग ले रहीं हैं । नगर आयुक्त दीपक मिश्रा ने बताया कि इस हॉकी स्टेडियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार का टूर्नामेंट बिहार के लिए गौरव की बात है। टूर्नामेंट के जरिए बिहार के संस्कृति और पर्यटन को विश्व पटल पर भी रखा जाएगा। इस स्टेडियम में लगभग ढाई हजार दर्शकों के बैठने के लिए व्यवस्था होगी एवं 1500 वीआईपी लोगों के लिए अलग से व्यवस्था होगी। वही इस हॉकी महाकुंभ का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के द्वारा होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article