जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने भारत की जलपरी पद्म श्री आरती साहा को उनके स्मृती दिवस पर किया याद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। जदयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने भारत की जलपरी इंग्लिश चैनल पार करने वाली भारत तथा एशिया की पहली तैराक पद्म श्री आरती साहा को उनकी स्मृती दिवस पर याद करते हुए उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने भारत की इस महिला हीरो को सलाम करते हुए कहा कि आरती साहा को भारत की जलपरी के रूप में जाना जाता है। वह एशिया की पहली महिला तैराक के साथ साथ पद्म श्री जीतने वाली पहली महिला खिलाड़ी भी थी। भारत में उनका योगदान अविस्मरणीय रहेगा और वह सभी भारतवासियों के दिल में हमेशा याद बनकर रहेंगी।

बता दें कि पद्म श्री आरती साहा का जन्म 24 सितंबर 1940 को कोलकाता में हुआ था। उन्हें लंबी दूरी की तैराक के तौर पर याद किया जाता है। वह पहली एशिया की ऐसी महिला तैराक थी जिन्होंने English Channel को तैर कर पार किया था। 18 साल की उम्र में उन्होंने पहली बार इंग्लिश चैनल को पार करने का प्रयास किया था, लेकिन वह इसमें कामयाब नहीं हो पाई थीं। हालांकि, इसके बावजूद भी उन्होंने हार नहीं मानी और एक महीने बाद इसे सफलता पूर्वक पार किया।

इसके साथ ही उन्होंने खेल जगत में भी नाम हासिल किया था और भारत की महिला खिलाड़ी बनी थी। सन् 1952 में महज 11 साल की उम्र में आरती हेलसिंकी में होने वाले समर ओलंपिक्स के लिए नए स्वतंत्र भारत की पहली टीम की सबसे युवा सदस्य के तौर पर चुना गया था। साल 1960 में उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया गया था। वह इस पुरस्कार को प्राप्त करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं। साल 1999 में,डाक विभाग ने den 3 संप्रदाय के एक डाक टिकट को लाकर उसकी जीत का जश्न मनाया। वहीं 23 अगस्त 1994 को आरती साहा की मृत्यु को कोलकाता, पश्चिम बंगाल, भारत में पीलिया होने के कारण हुई थी। उस वक्त उनकी उम्र 52 साल थी।

Share This Article