पटना के गांधी मैदान में लॉन्च होगा पुष्पा 2 का ट्रेलर, पहुंचेंगे अल्लू अर्जुन और रश्मिका…

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

पटना_ 17 नवंबर की शाम पटना वासियों के लिए बहुत बड़ी शाम साबित होने वाली है.राजधानी के गांधी मैदान में साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन और चर्चित अभिनेत्री रश्मिका मंदाना अपने आगामी फिल्म पुष्पा_ 2 का ट्रेलर लॉन्च करेंगे .इसके लिए गांधी मैदान में इस मेगा इवेंट को धमाकेदार बनाने की तैयारी की जा रही है.

कल शाम 5 बजे से ट्रेलर लॉन्च इवेंट की शुरुआत होगी और 06 बजकर 03 मिनट पर ट्रेलर जनता के बीच जारी किया जायेगा. फिल्म के एग्जीक्यूटिव प्रोड्यूसर बाबू शाही की मानें तो हमलोग पहली बार बिहार में कोई कार्यक्रम कर रहे हैं. अब तक पूरे देश में इतने बड़े स्तर पर फिल्म के ट्रेलर का लॉन्चिंग नहीं किया था. इसमें लोगों की एंट्री पूरी तरह से फ्री है.कल यानी 17 नवंबर को गांधी मैदान में गेट नंबर 10 से ही लोगों की एंट्री होगी. शाम 5:00 बजे से 5:30 बजे तक लोगों की एंट्री होगी और कार्यक्रम रात 9:00 बजे तक चलेगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article