शराब के नशे में पुलिस ने पकड़ा युवक को बिगड़ गई तबीयत हुआ मौ/त परिजनों ने जमकर किया हंगामा..

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- नालंदा जिले में इलाजरत शराबी विनोद राम की मौत हो जाने के बाद आक्रोशित परीजनों ने बिहार शरीफ अस्पताल चौराहा को जमकर जमकर हंगामा किया दरअसल विनोद राम को सोमवार की देर शाम लहेरी पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार किया था। गिरफ्तार के बाद उसे पुलिस अभिरक्षा में रखा गया था।

पुलिस अभिरक्षा में उसकी तबीयत बिगड़ जाने के बाद लहेरी थाना पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए बीम्स कर दिया। जहां इलाज के दौरान शराबी विनोद राम की मौत हो गई वहीं विनोद राम के परिजनों का आरोप है कि पुलिस की मार से घायल शराबी की मौत हुई।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

वही पुलिस पेट में दर्द की शिकायत होने की बात कह रही है। पुलिस ने बताया कि विनोद राम को पेट की दर्द की शिकायत हुई थी जिसके लिए बीम्स रेफर किया गया था जहां उसकी मौत हो गई। घटना की नजाकत को देखते हुए मौके पर बिहार थाना सोहसराय थाना लहेरी थाना के पुलिस कैंप कर रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article