अरविंद केजरीवाल को मिली जमानत, भरना होगा 10 लाख का बेल बॉन्ड

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब नीति केस में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की जमानत याचिका पर आज बड़ा फैसला सुना दिया है. सुप्रीम कोर्ट ने उन्हें जमानत देते हुए बड़ी राहत दी है.

यह फैसला जस्टिस सूर्यकांत और जस्टिस उज्जवल भुइयां की बेंच ने सुनाया है.बता दे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को 26 जून को CBI ने अरेस्ट किया था. इसके बाद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने इस गिरफ्तारी को अवैध बताते हुए जमानत याचिका दायर की थी. वही 5 सितंबर को पिछली सुनवाई में कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रख लिया था और अब सुप्रीम कोर्ट का फैसला सामने आ गया है.

सुप्रीम कोर्ट ने जमानत देते हुए कहा कि चूंकि चार्जशीट दायर हो गई है और ट्रायल निकट भविष्य में पूरा नहीं होने वाला है, इसलिए उन्हें लंबे समय तक जेल में रखने का औचित्य नहीं है. वही अरविंद केजरीवाल को 10 लाख का बेल बॉन्ड भरना होगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article