गया पहुंचते ही डिप्टी सीएम ने टेका मस्तक, फिर बोले, अब कोई बिहार को बदनाम नहीं कर पाएगा

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

गयाजी। बिहार के उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिंह ने बुधवार को गया जी की पावन धरती पर आकर अपना दौरा धार्मिक आस्था से शुरू किया। सबसे पहले उन्होंने विष्णुपद मंदिर पहुंचकर भगवान श्री हरि विष्णु के चरणों में विधिवत पूजा-अर्चना की। मंदिर के पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ उन्हें दर्शन कराया। फिलहाल डिप्टी सीएम एनडीए के घटक दलों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ विशेष बैठक कर रहे हैं। बैठक के बाद डिप्टी सीएम एक बजे शहर के टाउन स्कूल के सभागार में किसान कल्याण संवाद सह युवा किसान सम्मान समारोह में शरीक होंगे। इसकेबाद दो बजे वे समाहरणालय के सभागार में कृषि टास्क फोर्स की बैठक में भाग लेंगे। इसकी तैयारी जोरशिर से की गई है।

इसके बाद डिप्टी सीएम सीधे मां मंगला गौरी के दरबार पहुंचे। पर्वत की चोटी पर स्थित इस सिद्ध पीठ में उन्होंने मां की आराधना की और बिहार के विकास और सामाजिक शांति की कामना की। पूजा के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि जहां भगवान हों, वहां भय और भ्रष्टाचार का कोई स्थान नहीं होता। अब बिहार को कोई बदनाम नहीं कर पाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

उन्होंने साफ तौर पर कहा कि जो लोग चोर मचाए शोर की तर्ज पर माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, वे सावधान हो जाएं। बिहार अब अपराध और अराजकता नहीं, बल्कि सुशासन और संकल्प का परिचायक बनेगा। उन्होंने खुद को अटल बिहारी वाजपेयी और नरेंद्र मोदी के संकल्पों का हनुमान बताया और कहा कि भ्रष्टाचार मुक्त बिहार बनाना ही अब मुख्य लक्ष्य है। अब कोई आसुरी प्रवृति के लोग सोने की लंका नहीं बना पाएगा।

डिप्टी सीएम का यह बयान राजनीतिक रूप से भी बड़ा संदेश है। एनडीए में फिर से मजबूती दिख रही है और कार्यकर्ताओं से उनकी खास मुलाकात इसी रणनीति का हिस्सा मानी जा रही है। धार्मिक नगरी गया में उनके इस दौरे ने चुनावी हलचल भी तेज कर दी है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article