कटाव पीड़ितों के लिए लड़ते-लड़ते बीमार पड़े आशीष मंडल, आमरण अनशन के पांचवें दिन अस्पताल में भर्ती

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर के मासाडू गांव में गंगा कटाव से प्रभावित लोगों को मुआवजा दिलाने की मांग को लेकर आमरण अनशन पर बैठे आशीष मंडल की तबीयत अचानक बिगड़ गई
बताया जा रहा है कि आशीष मंडल पिछले पांच दिनों से लगातार भूख हड़ताल पर बैठे थे उन्होंने इस आंदोलन को “जितिया अनशन” का नाम दिया और पूरी निष्ठा के साथ इसे जारी रखा जब उनकी तबीयत बिगड़ी, तो जिला प्रशासन में हड़कंप मच गया तुरंत मौके पर पहुंचे अधिकारियों ने उन्हें एंबुलेंस से भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज अस्पताल मायागंज में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


बता दें कि आशीष मंडल गोपालपुर से जेडीयू विधायक गोपाल मंडल के पुत्र और नवगछिया के युवा जिला अध्यक्ष हैं वह कटाव पीड़ितों के लिए मुआवजे की मांग को लेकर आमरण अनशन कर रहे थे जब यह खबर मासाडू गांव पहुंची,तो सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण जिसमें महिलाएं और पुरुष दोनों शामिल थे ट्रैक्टरों पर सवार होकर मायागंज अस्पताल पहुंच गए अस्पताल परिसर में लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई हालांकि प्रशासन की ओर से सकारात्मक पहल के संकेत जरूर मिले हैं, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि जब तक पीड़ितों को उचित मुआवजा नहीं मिलेगा, आंदोलन जारी रहेगा.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article