जमाई पॉलिटिक्स पर बिहार की सियासत में मचा बवाल, मंत्री अशोक चौधरी ने दिया बड़ा बयान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- बिहार की राजनीति में “जमाई पॉलिटिक्स” बन गई है नया हॉट टॉपिक। नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने एनडीए पर निशाना साधते हुए तंज कसा और कहा “नेशनल दामाद आयोग” चल रहा है बिहार में। लेकिन अब तेजस्वी के इस बयान पर मंत्री अशोक चौधरी ने पलटवार करते हुए लालू परिवार पर जमकर भड़ास निकाली। कटिहार दौरे पर पहुंचे अशोक चौधरी ने कहा सूप बोले चलनी से…।

उन्होंने तेजस्वी यादव को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि जिस परिवार ने खुद परिवारवाद की राजनीति को बढ़ावा दिया, आज वही दूसरों को नसीहत दे रहे हैं। उन्होंने साफ कहा कि जिस महावीर मंदिर का निर्माण लालू यादव नहीं चाहते थे, उसे किशोर कुणाल ने उनके विरोध के बावजूद बनवाया।

अब उसी पुरानी टीस को आगे बढ़ाते हुए, तेजस्वी यादव किशोर कुणाल के बेटे सायन कुणाल से राजनीतिक बदला लेना चाहते हैं। और क्योंकि सायन, मंत्री अशोक चौधरी के दामाद हैं इसलिए उन्हें भी सियासी साजिश में घसीटा जा रहा है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

सिर्फ आरोप नहीं, अशोक चौधरी ने आंकड़ों के साथ बिहार सरकार की उपलब्धियां भी गिनाईं। साथ ही, लालू परिवार पर राज्य को पीछे ले जाने का आरोप लगाया। बिहार की सियासत में अब दामाद बनाम दामाद की लड़ाई ने ले लिया है। क्या अब “जमाई पॉलिटिक्स” 2025 के चुनावी रण का नया चेहरा बनेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article