अश्वनी चौबे का हमला, कहा ट्रंप के देश में खलबली, भारत बनेगा स्वावलंबी

Jyoti Sinha
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर भारत सरकार के पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी के वरिष्ठ नेता अश्वनी चौबे ने मंगलवार को भागलपुर में प्रेस से बातचीत के दौरान कांग्रेस और आरजेडी पर जमकर निशाना साधा उन्होंने कहा कि “ट्रंप के देश में भूचाल आने वाला है, खलबली शुरू हो गई है भारत अब विकल्प की तलाश में है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की वैश्विक नीति देश की अर्थव्यवस्था को मज़बूत करने में लगी है चौबे ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के पोखरण परमाणु परीक्षण का जिक्र करते हुए कहा कि उस वक्त अमेरिका ने भारत को आंख दिखाई थी, लेकिन अटल जी ने स्वावलंबन से उसका जवाब दिया था आपातकाल पर कांग्रेस को घेरा पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कांग्रेस और आरजेडी से तीखे सवाल पूछते हुए कहा कि “आपातकाल के समय जयप्रकाश नारायण को स्वीट पॉइजन किसने दिया और बिहार के दिग्गज कांग्रेसी नेता ललित नारायण मिश्र की हत्या किसने कराई यह मनगढ़ंत बातें नहीं हैं, बल्कि तत्कालीन जस्टिस तारकुंडे की रिपोर्ट इसका सबूत है कांग्रेस और आरजेडी को इसका जवाब देना चाहिए.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →


भागलपुर से चुनाव लड़ने पर दिया जवाब बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर भागलपुर से संभावित उम्मीदवार पर चौबे ने साफ कहा कि भागलपुर से न तो अश्वनी चौबे और न ही शाहनवाज हुसैन चुनाव लड़ेंगे हम दोनों पार्टी के लिए पूरी तरह समर्पित हैं और संगठन व प्रचार कार्य में लगे हुए हैं आरजेडी और कांग्रेस पर तीखा वार बीजेपी नेता ने विपक्षी दलों पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि “‘वोट चोर, गद्दी छोड़’ का नारा देने वाली कांग्रेस और आरजेडी को हम भागलपुर से जवाब दे रहे हैं चारा चोर, बिहार छोड़ नेशनल हेराल्ड में हेराफेरी करने वालों, भारत छोड़ भारत में रहकर पाकिस्तान की बात करने वाले गद्दारों और भ्रष्टाचारियों, भारत छोड़.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article