भागलपुर के नाथनगर रेलवे स्टेशन पर एक नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़ और जबरन खींचकर ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है पीड़िता मधुसूदनपुर थाना क्षेत्र के वार्ड संख्या-2 स्थित नूरपुर निवासी की पुत्री बताई जा रही है !
पीड़िता के अनुसार वह किसी काम से घर से नाथनगर बाजार जा रही थी। इसी दौरान नाथनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-1 पर तीन युवक उसके पास पहुंचे और उसके साथ गलत हरकत करने लगे आरोप है कि तीनों युवक उसे खींचकर प्लेटफॉर्म की दीवार से सटे रास्ते की ओर ले जाने का प्रयास करने लगे नाबालिग ने साहस दिखाते हुए !
विरोध किया और शोर मचा दिया शोर सुनते ही तीनों युवक मौके से फरार हो गए !
घटना के बाद पीड़िता ने नाथनगर थाना और भागलपुर रेल थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है !
भागलपुर से शयामानंद सिंह की रिपोर्ट –