बिहार में आईएएस अधिकारियों का बड़ा फेरबदल, पटना और गया के डीएम बदले गए

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने आईएएस अधिकारियों के तबादले को लेकर बड़ा निर्णय लिया है। राज्यभर में कई जिलों के डीएम और प्रमंडल आयुक्तों के स्थानांतरण के साथ प्रशासनिक हलकों में हलचल मच गई है।

पटना और गया के डीएम बदले
इस बदलाव में गया के जिलाधिकारी त्यागराजन एम.एस. को पटना का नया डीएम नियुक्त किया गया है। वहीं, वर्तमान पटना डीएम चंद्रशेखर सिंह को प्रमोशन देकर पटना का नया प्रमंडलीय आयुक्त बना दिया गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

अन्य जिलों में भी बदलाव
नालंदा, बांका, सिवान, बेतिया, मुंगेर और खगड़िया जैसे जिलों में भी डीएम स्तर पर तबादले किए गए हैं। इन फेरबदल का मकसद प्रशासनिक कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाना बताया जा रहा है।

कई अधिकारियों को प्रमोशन के साथ बड़ी जिम्मेदारी
मुंगेर के डीएम रहे अवनीश कुमार सिंह को पदोन्नति देकर मुंगेर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है। वहीं, कम्फेड के एमडी राजकुमार अब तिरहुत प्रमंडल के आयुक्त होंगे। योजना एवं विकास विभाग में विशेष सचिव पद पर कार्यरत हिमांशु कुमार राय को भागलपुर प्रमंडल का आयुक्त बनाया गया है।

बिहार प्रशासनिक सेवा में किए गए इन व्यापक बदलावों को आगामी योजनाओं और सुशासन की दिशा में सरकार का अहम कदम माना जा रहा है। उम्मीद की जा रही है कि इन तबादलों से जिलों में प्रशासनिक गति और जवाबदेही को और मजबूती मिलेगी।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article