मातृ स्वास्थ्य को लेकर भागलपुर में जागरूकता कार्यक्रम, ISOPARB ने दिया सुरक्षित मातृत्व का संदेश

स्वस्थ मातृत्व की ओर एक कदम — जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर में मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से आज ISOPARB चैप्टर की ओर से एक महत्वपूर्ण साइंटिफिक प्रोग्राम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम शहर के एक निजी होटल में आयोजित हुआ, जिसमें कई वरिष्ठ चिकित्सकों और स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. हीरालाल कोनर, डॉ. मंजू गीता मिश्रा, डॉ. अनुपमा सिन्हा, डॉ. प्रज्ञा मिश्रा चौधरी और डॉ. प्रतिभा सिंह सहित अन्य चिकित्सकों द्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया गया।
ISOPARB की शुरुआत बिहार के पटना से हुई थी
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. हीरालाल कोनर ने बताया कि ISOPARB की शुरुआत बिहार के पटना से हुई थी और आज यह संगठन देश के 27 जिलों में सक्रिय रूप से मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य के क्षेत्र में कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि संस्था का मुख्य उद्देश्य गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को लेकर जागरूकता फैलाना और सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है।

वहीं, डॉ. प्रतिभा सिंह ने गर्भवती महिलाओं की देखभाल पर विशेष जोर देते हुए कहा कि गर्भावस्था के शुरुआती चरण से ही नियमित चिकित्सकीय निगरानी बेहद आवश्यक है। उन्होंने बताया कि ISOPARB लगातार विभिन्न अभियानों के माध्यम से महिलाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने का कार्य कर रहा है। इस अवसर पर शहर के कई चिकित्सक, स्वास्थ्यकर्मी और विशेषज्ञ मौजूद रहे। कार्यक्रम में मातृ स्वास्थ्य से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई और बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर सुझाव भी साझा किए गए।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article