राष्ट्रमंडल युवा शतरंज चैंपियन रेयान को मुख्यमंत्री ने किया सम्मानित, 22.50 लाख रुपये का चेक प्रदान किया

Amit Singh
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR डेस्क: पटना, 6 जून। राष्ट्रमंडल युवा शतरंज चैंपियनशिप 2026 (अंडर-18) के विजेता रेयान को बिहार सरकार की ओर से सम्मानित किया गया। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने शनिवार को लोक सेवक आवास स्थित संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम में रेयान को 22 लाख 50 हजार रुपये का चेक प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि रेयान की यह उपलब्धि पूरे बिहार के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि युवा खिलाड़ी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता राज्य के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मुख्यमंत्री ने रेयान को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि बिहार सरकार खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और खिलाड़ियों को हर संभव सहयोग प्रदान किया जाएगा।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने रेयान को अंगवस्त्र एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया। इस मौके पर रेयान के माता-पिता और उनके प्रशिक्षक भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि रेयान ने राष्ट्रमंडल युवा शतरंज चैंपियनशिप 2026 के अंडर-18 वर्ग में शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया है, जिससे बिहार को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिली है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article