निबंधन कार्यालय से दस्तावेज चोरी का पर्दाफाश, तीन आरोपी गिरफ्तार

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर निबंधन कार्यालय से हुई दस्तावेज चोरी के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 24-25 सितंबर की रात अभिलेखागार के वेंटिलेटर को तोड़कर सरकारी दस्तावेज चोरी किए गए थे। इस सनसनीखेज घटना के बाद जोगसर थाना में मामला दर्ज किया गया था।भागलपुर के सिटी एसपी के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने तकनीकी अनुसंधान के जरिए तफ्तीश को आगे बढ़ाया।

इसी क्रम में पुलिस ने कटिहार जिले के नीमाकोल निवासी अख्तर अंसारी और सकरपुरा निवासी रोहताज खान को गिरफ्तार किया। दोनों की निशानदेही पर हाजी टोला कटिहार से भास्कर खान को भी दबोच लिया गयापुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के पास से चोरी हुए सरकारी दस्तावेज भी बरामद कर लिए हैं। मामले में सिटी एसपी शुभांक मिश्रा ने जानकारी दी कि गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ जारी है और इस घटना में कई भू-माफियाओं की संलिप्तता के भी संकेत मिले हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।भागलपुर पुलिस की इस कार्रवाई से जिले में दस्तावेजों की हेराफेरी से जुड़े बड़े रैकेट के उजागर होने की संभावना जताई जा रही है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article