News PR Live
आवाज जनता की

बेगूसराय में जुआरियों के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग, दो लोगों की मौके पर ही मौत, दो अन्य अस्पताल में भर्ती

- Sponsored -

- Sponsored -

NEWSPR डेस्क। बेगूसराय से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां गोली लगने से दो युवकों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि दिवाली की रात जुआरियों के बीच ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई है। जिसमें 4 लोगों को गोली लग गई। इनमे से दो लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग अस्पताल में भर्ती हैं। घटना लोहियानगर ओपी के बाघी ठाकुरबारी की है।

- Sponsored -

- Sponsored -

बताया जाता है कि दीपावली की सुबह करीब 3-4 बजे नागदह गांव निवासी किशोर कुमार, पंकज कुमार और दूसरे पक्ष से प्रेम कुमार बाबुल, मुरारी कुमार और अन्य लोग जुआ खेल रहे थे । तभी किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों तरफ से फायरिंग शुरू हो गई। इस घटना में नागदह निवासी किशोर कुमार उर्फ संतोष कुमार, पंकज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई जबकि प्रेम कुमार बाबुल और मुरारी कुमार और दो अन्य लोग गोली लगने से घायल है। फिलहाल लोहिया नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है। घटनास्थल से 9 खोखा , कुछ जिंदा कारतूस ताश के पत्ते और गांजा बरामद किया गया है। थाना अध्यक्ष अंबिका प्रसाद ने बताया कि सुबह 4:30 बजे घटना की जानकारी मिली ।घटनास्थल से 2 शव बरामद किए गए हैं। दोनों की गोली मारकर हत्या की गई है पूरे मामले की जांच की जा रही है।

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

- Sponsored -

Comments are closed.