संवेदनशील स्थल (पिंड) क्षतिग्रस्त होने से तनाव, प्रशासन ने संभाली कमान

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

NEWS PR DESK- भागलपुर के कजरेली थाना क्षेत्र के तमोनी गांव में असामाजिक तत्वों ने एक प्राचीन धार्मिक स्थल के पिंड को क्षतिग्रस्त कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की घटना की सूचना मिलते ही कजरैली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की मामले की गंभीरता को देखते हुए एसडीओ सदर विकास कुमार, डीएसपी विधि-व्यवस्था चंद्रभूषण और सिटी डीएसपी-1 अजय चौधरी ने गांव पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया प्रशासन ने ग्रामीणों, पुजारी एवं शांति समिति के सदस्यों के साथ बैठक कर लोगों से संयम बरतने की अपील की क्षतिग्रस्त पिंड की मरम्मत स्थानीय लोगों द्वारा कराई जा रही है अधिकारियों ने असामाजिक तत्वों की पहचान कर कड़ी कार्रवाई का भरोसा दिलाया फिलहाल गांव का माहौल शांतिपूर्ण है और पुलिस कैंप कर निगरानी बनाए हुए है


कजरेली में जो उप स्वास्थ केंद्र है उसके पास पुराना धार्मिक स्थल (पिंड) है, जो काफी पुराना है स्थानीय लोगों के द्वारा कहा गया है कि यह बहुत ही पुराना है, जो उसकी मान्यता रही है किसी व्यक्ति या समूह के द्वारा उसे तोड़ दिया गया उसका संज्ञान लेते हुए स्थानीय थाना और जो आसपास के थाना सहित पुलिस बलों की तैनाती की गई है। किसी भी वजह से सांप्रदायिक सौहार्द प्रभावित नहीं होना चाहिए शांति व्यवस्था बना कर रखना है ग्रामीणों के मुताबिक जो हुआ, वह अब आगे नहीं बढ़ेगी। पिंड को पूर्व की तरह बना दिया गया है सभी से अपील है कि शांति व्यवस्था, आपसी सद्भाव को बनाए रखे अभी पूरी स्थित सामान्य है

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article