कोर्ट परिसर में प्रेमी युगल ने लिए सात फेरे, अधिवक्ता की मौजूदगी में रचाई शादी

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर प्रेम ने एक बार फिर सामाजिक बंदिशों को पीछे छोड़ते हुए जीत दर्ज की है भागलपुर व्यवहार न्यायालय परिसर के ठीक सामने उस वक्त सभी की नजरें ठहर गईं जब रजौन थाना जिला बांका के निवासी उदय कुमार और कटिहार जिला की प्रियंका कुमारी ने हिंदू रीति-रिवाज से विवाह रचाया.

दोनों पिछले सात वर्षों से एक-दूसरे से प्रेम करते थे लेकिन पारिवारिक विरोध के चलते शादी में रुकावटें आ रही थीं आखिरकार दोनों ने अपने परिवार वालों को मना लिया और कोर्ट परिसर में एक पंडित की उपस्थिति में सात फेरे लिएइस विवाह को सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई अधिवक्ता मोना गुप्ता ने विवाह को देखने के लिए कई वकील और स्थानीय लोग भी मौके पर जुटेउदय और प्रियंका ने इस मौके पर बताया कि वे बेहद खुश हैं और इस दिन को जीवन भर याद रखेंगे यह शादी न केवल उनके प्रेम की जीत है, बल्कि उन तमाम लोगों के लिए एक मिसाल भी है जो सच्चे रिश्ते में बंधना चाहते हैं.

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article