भागलपुर: पुलिस टीम पर पथराव, दो आरोपी गिरफ्तार

पुलिस और ग्रामीण आमने-सामने

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

भागलपुर जिले के मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भीमकित्ता गांव में शुक्रवार देर रात पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ा हंगामा हो गया। मारपीट के एक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस टीम पर स्थानीय लोगों ने पथराव कर दिया। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो लोगों विकास यादव और समीर यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, टीम मारपीट के मामले में वांछित आरोपी की गिरफ्तारी के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान कुछ ग्रामीणों ने पुलिस कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया और देखते ही देखते स्थिति तनावपूर्ण हो गई। भीड़ ने पुलिस टीम पर पथराव कर दिया, जिससे मौके पर अफरातफरी मच गई।
आरोपी पक्ष के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए
वहीं दूसरी ओर आरोपी पक्ष के परिजनों ने पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विकास यादव की पत्नी प्रीति कुमारी ने बताया कि देर रात पुलिस उनके घर पहुंची और दरवाजा खुलवाने का प्रयास किया। परिजनों के अनुसार, जब उन्होंने कार्रवाई का कारण पूछा तो पुलिस की ओर से कोई स्पष्ट जवाब नहीं दिया गया।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिजनों का आरोप है कि इसके बाद पुलिस ने जबरन दरवाजा तोड़कर घर में प्रवेश किया और महिलाओं व बच्चों के साथ मारपीट की। इस घटना में आशा भारती, बबिता कुमारी और 7 वर्षीय बच्ची परी कुमारी के घायल होने की बात कही गई है। परिजनों ने यह भी आरोप लगाया कि पुलिस ने घर में लगे सीसीटीवी कैमरे का डीवीआर तोड़ दिया और उसे अपने साथ ले गई। इस पूरे घटनाक्रम का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें पुलिस और घरवालों के बीच हाथापाई होती दिखाई दे रही है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है और दोनों पक्षों के आरोपों की पड़ताल की जा रही है।
भागलपुर से श्यामानंद सिंह की रिपोर्ट

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article