BIG BREAKING- अपने ही क्षेत्र में फर्जी दरोगा बन अवैध वसूली करता पकड़ा गया युवक

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- मुजफ्फरपुर से एक चौंका देने वाला मामला सामने है, जहा एक युवक खुद को दरोगा बताकर सड़क पर अवैध उगाही कर रहा था, तभी किसी ने पुलिस को इसकी सूचना दिया. जिसके बाद अवैध उगाही करते फर्जी दरोगा जी पकड़ लिए गए।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

पूरा मामला मुजफ्फरपुर जिले के बोचहा थाना क्षेत्र के सर्फुद्दीनपुर का है. जहाँ की बोचहा थाना क्षेत्र का ही रहने वाला श्रवण कुमार दारोगा की वर्दी पहन कर थाना क्षेत्र के सरफुदिनपुर चौक के समीप वाहन से अवैध वसूली करता पकड़ा।

 

 

वहीं पूरे मामले की जानकारी देते एडिशनल एसपी पूर्वी सहरियार अख्तर ने बताया कि बोचहा थाना प्रभारी को सूचना प्राप्त हुई थी कि एक पुलिसकर्मी के द्वारा सड़क पर आने जाने वाले वाहनों से अवैध रूप से वसूली किया जा रहा है।

 

 

सूचना मिलते ही तत्काल गश्ती कर रहे पुलिस टीम को उक्त स्थल पर भेजा गया. जहाँ से युवक दारोगा की वर्दी पहन कर सड़कों पर चल रहे वाहन से अवैध वसूली कर रहा था।

 

 

जिसको पुलिस टीम के द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया. जिसको पुछताछ के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. साथ ही पूछताछ में बताया गया की गिरफ्तार युवक पहली बार इस तरह का काम कर रहा था।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article