बिहार में आज शाम 7 बजे 15 मिनट का ब्लैकआउट, पटना समेत 6 जिलों में बजेगा सायरन

सायरन बजेगा, 15 मिनट अंधेरे में रहेगा शहर — जानिए क्यों हो रही है ये मॉक ड्रिल

Rashmi Tiwari
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

बिहार में गुरुवार की शाम एक विशेष सिविल डिफेंस मॉक ड्रिल आयोजित की जाएगी। इस दौरान राजधानी पटना समेत राज्य के 6 जिलों में शाम 7 बजे सायरन बजते ही 15 मिनट के लिए पूरी तरह ब्लैकआउट किया जाएगा। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे घबराएं नहीं, क्योंकि यह केवल आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी का अभ्यास है।

इन जिलों में होगा ब्लैकआउट

यह मॉक ड्रिल पटना, अररिया, बेगूसराय, किशनगंज, कटिहार और पूर्णिया में आयोजित की जाएगी। शाम 7 बजे से 7:15 बजे तक लोगों को अपने घरों, दुकानों और कार्यालयों की सभी लाइटें बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं।पटना नगर निगम क्षेत्र के अलावा दानापुर, खगौल और फुलवारीशरीफ में भी ब्लैकआउट लागू रहेगा। सायरन बजने के साथ ही सभी बिजली की रोशनी बंद कर दी जाएगी। प्रशासन का कहना है कि इस दौरान सड़कों पर भी सामान्य गतिविधियां सीमित रहेंगी।

प्रशासन पूरी तरह अलर्ट

पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा और आईजी जितेंद्र राणा ने सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सतर्क रहने का निर्देश दिया है। ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल और चेक पोस्ट अधिकारियों की तैनाती की गई है ताकि आम लोगों को कम से कम परेशानी हो।अररिया के डीएम विनोद दूहन और एसपी जितेंद्र कुमार ने बिजली विभाग को निर्धारित समय के दौरान बिजली आपूर्ति बंद रखने का निर्देश दिया है। वहीं स्वास्थ्य विभाग को अस्पतालों में इमरजेंसी सेवाएं जारी रखने और खिड़कियों को काले पर्दों से ढंकने को कहा गया है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

महात्मा गांधी सेतु पर विशेष निगरानी

वैशाली और पटना को जोड़ने वाले महात्मा गांधी सेतु पर भी प्रशासन विशेष सतर्कता बरत रहा है। मॉक ड्रिल के दौरान वाहनों की आवाजाही अस्थायी रूप से प्रभावित हो सकती है। अधिकारियों के मुताबिक, पुल पर वाहनों की लंबी कतार लगने की संभावना को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।प्रशासन के अनुसार यह अभ्यास हवाई हमले, आपदा या किसी बड़े आपातकालीन हालात में नागरिक सुरक्षा व्यवस्था की तैयारी जांचने के लिए किया जा रहा है। इसका उद्देश्य लोगों को अंधेरे और आपात परिस्थितियों में सुरक्षित और व्यवस्थित रहने के लिए तैयार करना है।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article