- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
NEWSPR DESK- भागलपुर नवगछिया इस्माइलपुर हटिया बाजार में 24 जनवरी को गांव के ही मनोज मंडल की गोली मारकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा है इस मामले में सात लोगों को नामजद किया गया है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
एसडीपीओ ओमप्रकाश ने बताया कि जांच के लिए बनी पुलिस टीम ने खगड़िया जिला के चौथम थाना क्षेत्र के पटेल नगर से नामजद अभियुक्त टुन्ना यादव उर्फ टुनटुन यादव को गिरफ्तार किया गया है।
टुन्ना पर पहले से आठ मामले इस्माइलपुर में दर्ज हैं जिसमें हत्या सहित आर्म्स एक्ट के मामले भी शामिल हैं मृतक के परिजनों द्वारा आवेदन में बताया गया था की रंजिश के कारण मनोज मंडल की हत्या की गई थी, एसडीपीओ ने कहा कि अन्य छह अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
