BIG BREAKING- CM Nitish के गृह जिला में महिला की हत्या से मचा हरकंप

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

NEWSPR DESK- Nalanda- इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां दीपनगर थाना क्षेत्र के दीपनगर गांव में 50 वर्षीय महिला सुदमिया देवी की अज्ञात बदमाशों ने बेरहमी से चाकुओं से गोद गोद कर हत्या कर दी। मृतका का शव सरसो के खेत में सरसो के पौधे से ढका हुआ मिला।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

परिजनों ने बताया कि सुदमिया देवी शाम को अपने खेत में काम करने गई थीं, लेकिन देर शाम तक जब वह घर नहीं लौटीं तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। खोजबीन के दौरान उनका खून से लथपथ शव सरसो के खेत में मिला। मृतका के गले और शरीर के कई जगहों पर चाकू से कटा हुआ का निशान था। परिजनों का कहना है कि मृतका का अपने ही परिवार के कुछ लोगों के साथ पहले भी विवाद हुआ था।

 

प्रथम दृष्टया में परिवारिक विवाद के चलते सुदमिया देवी की हत्या की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने के बाद दीपनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। हत्या की घटना से गांव में दहशत का माहौल है।

 

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article