AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

अनंत सिंह से मिलकर लौट रहे BJP विधायक सुशील सिंह के काफिले पर हमला बेकाबू स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, चार घायल; साजिश की आशंका से मचा हड़कंप !

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

NEWS PR डेस्क : – बिहार के मोकामा विधायक अनंत सिंह से मुलाकात कर लौट रहे उत्तर प्रदेश के सैयदराजा से BJP विधायक सुशील सिंह का काफिला हादसे का शिकार हो गया। उत्तर प्रदेश के चंदौली में नेशनल हाईवे-19 पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अचानक विधायक के काफिले में घुस गई और एक के बाद एक कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोग घायल हो गए, जबकि काफिले की गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। राहत की बात यह रही कि विधायक सुशील सिंह सुरक्षित बच गए।

चंदौली में कैसे हुआ हादसा

जानकारी के मुताबिक, सुशील सिंह बिहार में मोकामा विधायक अनंत सिंह की बेटी की शादी के समारोह में शामिल होने के बाद अपने काफिले के साथ वापस लौट रहे थे। इसी दौरान चंदौली जिले के फुटिया और मिसिरपुरा के पास नेशनल हाईवे-19 पर पीछे से आई एक सफेद स्कॉर्पियो ने काफिले में शामिल वाहनों को टक्कर मारनी शुरू कर दी।

स्कॉर्पियो की टक्कर से दो फॉर्च्यूनर समेत कई गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गईं। इसके बाद अनियंत्रित स्कॉर्पियो सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। हादसे में काफिले के एक सदस्य और स्कॉर्पियो में सवार तीन लोग घायल हुए। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

AD
Advertise With Us
Reach your target audience with premium placements
AD
Advertise With Us
Promote your brand to thousands of daily visitors
300x250 Learn More

विधायक ने जताई साजिश की आशंका

इस घटना के बाद BJP विधायक सुशील सिंह ने हादसे को संदिग्ध बताया है। उनका कहना है कि जिस तरह से स्कॉर्पियो ने लगातार काफिले की गाड़ियों को टक्कर मारी और जबरन आगे निकलने की कोशिश की, उससे कई सवाल खड़े होते हैं। विधायक ने इस पूरे घटनाक्रम के पीछे साजिश की आशंका जताई है और पुलिस में औपचारिक शिकायत देने की बात कही है।

फिलहाल चंदौली पुलिस मामले की जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी सुनियोजित हमले या साजिश की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि यह महज सड़क हादसा था या इसके पीछे कोई दूसरी वजह थी।