तिलकामांझी थाना क्षेत्र से अगवा छात्र सकुशल हुआ बरामद

Patna Desk
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →

 

भागलपुर जिले के तिलकामांझी थाना क्षेत्र के हनुमान नगर के रहने वाले स्कूली छात्र को उसके घर के पास से ही अपराधियों ने अगवा कर लिया था। घटना के बाबत बताया जा रहा है कि छात्र संदीप रजक पिता प्रदीप रजक शनिवार की सुबह घर के पास खड़ा था किसी बीच कुछ युवक बाइक से पहुंचा और संदीप को अपने बाइक के पीछे बैठा कर भाग गया ।इसके बाद संदीप के गायब होने पर परिजनों ने तिलका मांझी थाना को सूचना दिया इसके बाद तिलका मांझी थाना पुलिस एवं डिआईयु की टीम ने छानबीन शुरू कर दी। इसके बाद पुलिस टीम ने पूछताछ के लिए कुछ संदिग्धों को उठाया अचानक से संदीप किसी अनजान नंबर से अपने घर वाले को कॉल किया और संदीप ने बताया कि वह लोदीपुर थाना क्षेत्र के सरमसपुर में है जिसके बाद पुलिस वहां पर पहुंची और संदीप को सकुशल थाने लाया जिसके बाद परिवार को सौंप दिया। आपको बता दें कि संदीप को अगवा करने का यह दूसरा प्रयास था पिछले साल भी संदीप को अपराधियों ने अगवा किया था जिसके बाद पुलिस के दबिश से संदीप को अपराधियों ने अपने चंगुल से मुक्त किया था।

- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
- Advertisements -
Your Brand Here
Limited time offer
Advertise Now →
Share This Article